आटो वाहन एवं मोबाईल फोन चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

by Kakajee News

रायपुर | शहर में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए है | गुंडे बदमाशो के बिच पुलिस का खौफ ख़त्म होता नज़र आता है अपराधियों द्वारा लगातार लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है | वही दूसरी ओर पुलिस द्वारा भी कार्यवाही की जा रही है |


खमतराई क्षेत्र से आटो वाहन एवं मोबाईल फोन को चाकू की नोक पर लूटने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस को आरोपियों के पास से चोरी की संपूर्ण मशरूका आटो एवं 01 नग विवो कंपनी का मोबाईल फोन जुमला कीमती 2 लाख 65 हज़ार रूपए जप्त कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ थाना खमतराई में धारा 379 के तहत कार्यवाही की है |

एडिशनल एसपी सिटी ने तारकेश्वर पटेल बताया की दिनांक 28 नवम्बर को रात्रि में जब प्रार्थी व्ही.आई.पी रोड अमोरा पार्क जाने हेतु निकला था | इसी दौरान जब वो बाथरूम के लिये रुका था इसी दौरान उसका ऑटो और मोबाइल चोरी हो गया | जिस पर थाना खमतराई में मामला दर्ज किया गया था | वही मामले में कार्यवाही करते हुए 2 आरोपी शिव जाल और हनुमान अली को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से आटो एवं 01 नग विवो कंपनी का मोबाईल फोन जुमला कीमती 2 लाख 65 हज़ार रूपए जप्त कर लिया गया है और आरोपियों के विरुद्ध थाना खमतराई में धारा 379 के तहत कार्यवाही की गई |

Related Posts

Leave a Comment