गांजा खपाने के लिए ग्राहक तलाश रहे तस्कर को पुलिस ने पकड़ा

by Kakajee News

रायपुर। गांजा खपाने के लिए ग्राहक तलाश रहे युवक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 40 किलो गांजा बरामद किया है।


पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शासन के मंशानुसार मादक पदार्थ गांजा का कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर मादक पदार्थ गांजा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी क्रम में 30 नवंबर को थाना माना कैम्प पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना माना कैम्प क्षेत्रांतर्गत डूमरतराई मोड़ पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना लाल चंद मोहले द्वारा थाना प्रभारी माना शरद चन्द्रा को आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी माना के नेतृत्व में थाना माना पुलिस की टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम लखनलाल मार्कण्डेय निवासी संजय नगर टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी लखनलाल मार्कण्डेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 32,000- रूपए जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना माना कैम्प में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Related Posts

Leave a Comment