अवैध कबाड़ से लदा पिकप पकड़ाया, पूंजीपथरा फैक्ट्री ले जा रहा था चोरी का पार्ट्स खपाने

by Kakajee News

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध कबाड़ पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आज पिकप वाहन में लदे अवैध चोरी का कबाड़ को जप्त किया है। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ 141(1-4), 379 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मिली जानकारी अनुसार आज थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह को टाउन भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि धरमजयगढ़ की ओर से एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से चोरी का समान लाया जा रहा है । सूचना पर कंचनपुर तिराहा पास जाकर नाकेबंदी किये । इसी दौरान एक पिकअप वाहन क्र. सीजी 10 एएच 4413 को रोककर चालक से पूछताछ कर वाहन को चेक किया गया। वाहन में सायकल के पार्ट्स, टीना चादर वगैरह भरा हुआ था। चालक द्वारा उक्त माल को पूंजीपथरा फैक्ट्री ले जाना बताया । उक्त कबाड़ का चालक के पास कोई कागजात नही होना पाए जाने से चोरी की संपत्ति होने की पूर्ण अंदेशा पर कबाड़ सामान वजन करीब 1,080 कि.ग्रा (01टन ) कीमती 23,700 रु को जप्त किया गया। आरोपी वाहन चालक आफरीदी शेख पिता खुर्शीद शेख उम्र 22 वर्ष निवासी धरमजयगढ़ के विरूद्ध धारा 41(1-4) 379 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Posts

Leave a Comment