रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत हो रहे नशीली कप सिरप के तस्करी में कल दो तस्कर को पकडऩे में लैलूंगा पुलिस को सफलता मिली है। मुखबीर सूचना पर दो आरोपियों को कोडीन सिरप की अवैध तस्करी करते पकड़े। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर सिरप का परीक्षण कराने ड्रग्स एवं एफएसएल को सैंपल परीक्षण हेतु भेजा गया है ।
लैलूंगा पुलिस इस ओर भी जानकारी एकत्र कर रही है कि दोनों आरोपियों द्वारा कहां से इतनी बड़ी मात्रा में नशीली सिरप खरीदा गया था । जानकारी के अनुसार कल 22 जनवरी के दोपहर थाना प्रभारी लैलूंगा को मुखबिर से सूचना मिली कि कुंजारा बस स्टैंड प्रतीक्षालय के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में नशीली कोडीन सिरप के साथ देखे गए हैं।
थाना प्रभारी द्वारा आरोपियों के नशीली सिरप बेच कर भाग जाने की संभावना को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर अपने साथ हमराह स्टाफ आरक्षक अमरदीप एक्का, प्रमोद भगत एवं गवाहों को साथ लेकर तत्काल मौके पर रवाना हुए । जहां उन्होंने दो संदिग्ध युवकों को सोल्ड मेस्ट्रो स्कूटी के साथ पकड़े जिनके पास थैला में रखा हुआ 50 नग (प्रत्येक 100एमएल) कोडीन फास्फेट एवं ड्राई प्रो पीली लाइन हाइड्रोक्लोराइड सिरप कीमत 10 हजार को विधिवत तलाशी लिए जाने पर जप्त किया गया है । सिरप के संबंध में आरोपियों से पूछताछ करने पर अवैध रूप से बिक्री करना बताए हैं। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त सोल्ड मेस्ट्रो स्कूटी (50,000) एवं उनके दो मोबाइल की जब्ती की गई है। आरोपी कलाम हुसैन पिता स्व0 हाफिजउल हुसैन निवासी बेहरापारा थाना पत्थलगांव , गनपत पैंकरा पिता घुराऊ राम पैंकरा पाकरगांव बगीचापारा थाना लैलूंगा पर थाना लैलूंगा में धारा 21(सी), 22 (ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।
390
