निगम ईई का चांपा तबादला, फर्जी भुगतान के मामले में कार्रवाई या अभयदान?

by Kakajee News

रायगढ़। शहरी क्षेत्र में पचरी निर्माण की फर्जी बिलिंग तथा ठेकेदार को भुगतान के मामले में चर्चा में आने के बाद आखिरकार नगर निगम के कार्यपालन अभियन्ता अजित तिग्गा का तबादला कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम रायगढ़ के कार्यपालन अभियंता अजीत तिग्गा का तबादला चाम्पा हुआ है। उनके स्थान पर चाम्पा नगर पालिका के कार्यपालन अभियंता नित्यानंद उपाध्याय रायगढ़ नगर निगम के नए कार्यपालन अभियंता होंगे। गौरतलब रहे कि निगम क्षेत्र में पचरी निर्माण के नाम पर फर्जी बिलिंग और भुगतान के मामले में निगम के ही एमआईसी सदस्य नेता प्रतिपक्ष के द्वारा निगम ईई पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई गई थी। इस मामले में संबंधित अधिकारी पर अब तक एफआईआर तो दर्ज नही कराई जा सकी है। लेकिन इसी बीच अधिकारी का अन्यंत्र बतादला कर देने से इस पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। ईई के तबादले के बाद इस बात की भी शहर में सरगर्म चर्चा है कि तबादले के नाम पर निगम के अधिकारी को अभयदान प्रदान किया गया है।

Related Posts

Leave a Comment