रायगढ़ राष्ट्र एक ,संकल्प एक ,मिलकर हराएँ ,एड्स को हर एक इस आह्वान के साथ एड्स मुक्त भारत का निर्माण करने आज विश्व एड्स दिवस पर मिलकर जनजागरूकता महाअभियान का वृहद स्तर पर आयोजन हुआ। जे एस पी एल फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य विभाग, लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना , राष्ट्रीय सेवा योजना , नेहरू युवक केंद्र की सहभागिता मे हुए आयोजन में जिले के जनप्रतिनिधियों , अधिकारीयों , मितानिनों ,सामाजिक संगठनों , विद्यार्थियों सहित नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सार्थक बनाया।
एच आई व्ही संक्रमण से बचाव एवं लोगों को जागरूक के उद्देश्य से जे एस पी एल फाउंडेशन द्वारा विगत कई वर्षों से 01 दिसंबर विश्व एड्स दिवस के अवसर पर वृहद स्तर पर जागरूकता के कार्यक्रम राज्य एड्स नियंत्रण समिति के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर किया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के इस बार के थीम “असमानता का अंत करें “, “एड्स का अंत करें” ‘महामारी का अंत करें” पर केंद्रित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका निगम रायगढ़ की महापौर जानकी काटजू ने जागरूकता का सन्देश देते हुए लोगों से समवेत रूप से एच आई व्ही/ एड्स व कोरोना से बचाव के तरीकों को अपनाते हुए एड्स व महामारी मुक्त राज्य व शहर बनाने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केसरी ने एड्स के बारे में रोकथाम व जानकारी दी। जिला एड्स नियंत्रण समिति के नोडल अधिकारी एवं अध्यक्ष डॉ टी के टोन्डर ने इस अवसर पर लोगों को जागरूक रहने की अपील करते हुए शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं व उपचार के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। कार्यक्रम को डॉ योगेश पटेल ने भी सम्बोधित किया।
जे एस पी एल की और से बोलते हुए उपाध्यक्ष संजीव चौहान ने इस अवसर पर जे एस पी एल फाउंडेशन द्वारा एच आई व्ही संक्रमण से बचाव एवं लोगों को जागरूक करने किये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी और लोगों को अपने परिवार व स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने कहा जिससे की उनका जीवन खुशहाल हो सके। कर्यक्रम में इस अवसर पर जे एस पी एल के पारस पाठक , लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना समिति के रुमा बोस , दया किशन साव , राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी टी के पैंकरा , रेडक्रास समन्वयक सुषमा पटेल सहित नेहरू युवक केंद्र के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
स्थानीय कमला नेहरू पार्क में हुए विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया और छात्राओं ने रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और रंगोली बनाये। इस दौरान जंहा रेड बेलून के आकर्षक लोगो लगाए गए थे वंही रेड बेलून में जागरूकता सन्देश छोड़े गए। उन लोगों को श्रद्धांजलि दी गई जो एड्स की जानकारी के अभाव में अपनी जान गंवा बैठे हैं। कार्यक्रम के अंत में लोगों को असमानता का समाप्त करने तथा एड्स व महामारी के अंत करने संकल्प दिलाये गए।
उल्लेखनीय है की जे एस पी एल फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य एड्स कण्ट्रोल सोसायटी की सहभागिता में पुरे वर्ष भर एचआई व्ही/एड्स जागरूकता के कार्यक्रम सयंत्र के आस पास के क्षेत्रों में बेहद ईमानदारी के साथ संचालित किये जाते है। इसकेअतर्गत प्रतिमाह ट्रक ड्राईवर ,हेल्पर्स एवं अप्रवासी मजदूरों के मोबाईल वैन द्वारा एच आई व्ही टेस्ट , निरंतर जागरूकता सत्रसहित प्रचार प्रसार हेतु पाम्पलेट ,पोस्टर वितरण के साथ नुक्क्ड़ नाटक भी आयोजित किये जाते हैं।वंही कोविद-19 महामारी के दौरान पुरे प्रदेश भर के आई सी टी सी केंद्रों में वितरण के लिए मास्क भी उपलब्ध कराये गए।
