जवान ने की खुदकुशी की कोशिश, पत्नी से विवाद का मामला

by Kakajee News

बिलासपुर। बिलासपुर में आज एक जवान ने खुदकुशी की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यह मामला बिलासपुर के सिविल थाने का है जिसकी जांच शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार पति व पत्नी के बीच यह विवाद का नतीजा है, और गुस्साए जवान ने मौत को गले लगाने कोशिश करते हुए अपनी पत्नी से पहले किसी बात को लेकर काफी देर तक विवाद हुआ था। एक अन्य जानकारी के अनुसार बिलासपुर की रहने वाली लड़की से सोशल मीडिया में उसकी पहले दोस्ती हुई थी और उसके बाद यह शादी हुई थी। लेकिन पूरा मामला पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा कि आखिरकार जवान के इस हालत में पहुंचने का मुख्य कारण क्या था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस जवान ने खुदकुशी की कोशिश की है वह राष्ट्रपति भवन में पदस्थ था।

Related Posts

Leave a Comment