विदेशो से लौटने वालो की लिस्ट स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को सौपी

by Kakajee News

कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है | विदेश से आए हर एक लोगो की जानकारी ली जा रही है | उसके ट्रेवलिंग हिस्ट्री के संबंध में भी पता लगाया जा रहा है | बीते 6 दिनों में स्वास्थ्य विभाग यह कार्यवाही कर रहा है |  जो व्यक्ति विदेश से लौटे हैं उन लोगों की ट्रेसिंग किया जा रहा है | अगर ट्रेसिंग नहीं हो रहा है ,मोबाइल नहीं उठा रहे या बंद बता रहा है तो उनकी जानकारी पुलिस को दी जा रही है | जिसके बाद पुलिस उनकी खोजबीन की जा रही है | 
रायपुर सीएमएचओ डॉ मीरा बघेल ने बताया कि जो भी लोग विदेश से आए हैं  उनकी ट्रेसिंग होनी है  | सभी का सैंपल भी ले रहे हैं और जो फोन नहीं उठाया या फोन गलत नंबर दे तो पुलिस को सुचना दे रहे हैं | उन्होंने बताया कि अभी नई लिस्ट है उसमें नहीं मिलेंगे फिर पुलिस को देंगे या सतत प्रक्रिया है | उन्होंने बताया कि पुराने लिस्ट में 15 लोग थे जो विदेश से आये थे जो मिल गए हैं | अभी और भी लोग आ चुके हैं ,उनकी ट्रेसिंग हो रही है ,जो नहीं मिलेंगे उनकी पुलिस दिया जाएगा |

Related Posts

Leave a Comment