कला नगरी रायगढ़ को मिली नई उपलब्धि, कत्थक गुरु तब्बू परवीन हुई भुवनेश्वर में गुरु पद्म पुरस्कार से सम्मानित, संगीत जगत में रायगढ़ की ख्याति को रखा बरकरार

by Kakajee News

रायगढ़। गत 23 से 25 सितम्बर के बीच सांस्कृतिक विकास संस्थान द्वारा आयोजित वैश्विक शास्त्रीय नृत्य महोत्सव में रायगढ़ की कथक शिक्षिका ने फिर रायगढ़ का नाम रोशन किया है।

उड़ीसा के भुवनेश्वर में सम्पन्न इस विशाल नृत्य महोत्सव में देश के समस्त राज्यों के साथ साथ पड़ोसी देश नेपाल,म्यांमार,श्रीलंका,इंडोनेशिया आदि से भी शास्त्रीय नर्तकों एवं प्रशिक्षकों की उपस्थिति रही।उक्त महोत्सव में रायगढ़ की कथक शिक्षिका तब्बू परवीन को गुरु पद्म एवं गुरु माता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।साथ ही साथ उनकी शिष्या साताक्षी सोनी,अक्षिता वर्मा,अनुजा वाजपेयी एवं दृष्टि प्रसाद को उर्वशी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

आयत कत्थक अकादमी की संचालिका हैं तब्बू परवीन
कथक शिक्षा संगीत एवं कला की नगरी रायगढ़ में संगीत प्रशिक्षण संस्थान आयत कथक अकादमीश् का संचालन करती हैं एवं भारत देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ देश के बाहर भी अपनी नृत्यकला की अमिट छाप छोड़ चुकी हैं।

रायगढ़ के इन बच्चों को मिला सम्मान

  1. दृष्टि प्रसाद सुपुत्री दिनेश एवं दिव्यानि प्रसाद
  2. अक्षिता वर्मा सुपुत्री सतीश कुमार वर्मा एवं क्षमा सिन्हा
  3. साताक्षी सोनी सुपुत्री जगन्नाथ सोनी एवं सविता सोनी
  4. अनुजा वाजपेयी सुपुत्री अखिलेश बाजपेयी एवं विपुला वाजपेयी

Related Posts

Leave a Comment