BREAKING NEWS : पति पत्नी में हुआ विवाद और फिर पति ने गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट………..पढ़ें पूरी खबर

by Kakajee News

धमतरी। पति पत्नी के बीच उपजे आपसी विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि तैश में आकर पति ने गला दबाकर अपनी ही पत्नी की जान ले ली। मामला धमतरी जिले के जंवरगांव का है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम जंवरगांव में पति पत्नी के आपसी विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस हत्या के वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


बताया जा रहा है कि ग्राम जंवरगांव निवासी भूपेन्द्र साहू और इंद्राणी दोनो पति पत्नी है। इन दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होते रहता था। घटना दिनांक के दिन भी दोनों में विवाद और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Posts

Leave a Comment