12 दिन बाद डीएसपी गिरफ्तार, मासूम को सरकारी गाड़ी से कुचलने का मामला, पुलिस अधीक्षक मीणा के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई

by Kakajee News

रायगढ़. बोईरदादर स्टेडियम के पास एक बच्चे की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने अपने ही डीएसपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि जमानती धारा होने के कारण उन्हें तत्काल जमानत भी मिल गई लेकिन पहले माना जा रहा था कि पुलिस अधिकारी की गाड़ी होने के कारण उन पर कार्रवाई नहीं होगी पर एसपी रायगढ़ ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई कर अटकलों पर विराम लग दिया।


विदित रहे कि 12 दिन पहले बोईरदादर स्टेडियम के पास 10 वर्षीय बच्चा लव्य मोदी अपने साईकल से जा रहा था उसी समय एक कार चालक ने अपना दरवाजा खोला जिससे वह गिर पड़ा तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की थी। कुछ दिन बाद कार ड्राइवर जिसने लापरवाही पूर्वक दरवाजा खोला था उसे कोरबा से गिरफ्तार तो कर लिया गया लेकिन सवाल यही बना हुआ था कि क्या आरोपी डीएसपी गिरफ्तार होंगे ?


रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि शुक्रवार को मृतक बालक लव्य मोदी के परिजन आये थे और एक सीसीटीवी फुटेज दिखाया जिसमें डीएसपी कुंजराम चैहान तेज गति से गाड़ी चला रहे हैं। परीक्षण करने पर उनका आरोप सही पाया गया इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। कुंजराम चैहान पुलिस बटालियन में डीएसपी हैं।

Related Posts

Leave a Comment