रायगढ़. दोपहिया वाहन निर्माण में भारत में नंबर 1 कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे अधिक प्रचलित एवं विश्वसनीय स्कूटर मॉडल का नया संस्करण प्लेजर एक्सटेक बाजार में उतारा है। रायगढ़ के गोयल आटो मोबाईल में इस स्कूटर की लाॅचिंग प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नरेश शर्मा व दिव्य शक्ति की अध्यक्ष कविता बेरीवाल के मुख्य आतिथ्य में लाॅचिंग की गई। बदलते परिवेश में स्कूटर की दुनिया में नई तकनीक से सुज्जजित यह स्कूटर महिलाओं एवं युवतियों के लिए सबसे अधिक कारगर साबित होगी। चंूकि इसकी बेजोड तकनीक बाकी स्कूटर कंपनियों से बिल्कुल अलग है। साथ ही साथ चार पहिया वाहन की तर्ज पर इस स्कूटर में वैज्ञानित पद्वति से हर उस नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो ग्राहकों को लुभाएगी।
प्रेस क्लब के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष नरेश शर्मा ने गोयल आॅटो मोबाईल के संचालक आशीष गोयल सहित उनके सभी स्टाफ को बधाई देते हुए इस स्कूटर को रायगढ़ में लाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अपने उद्बोधन में नरेश शर्मा ने कहा कि पूरे भारत में गोयल आटो मोबाईल में मोटर सायकल की दुनिया में अपना अलग नाम कमाते हुए नंबर वन का खिताब हासिल किया है और अब हीरो की नई स्कूटर प्लेजर स्टेक के माध्यम से भी ग्राहकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाएंगे।

दिव्य शक्ति की अध्यक्ष कविता बेरीवाल ने भी हीरो मोटोकार्प कंपनी की तारीफ करते हुए नई स्कूटर के लाॅचिंग अवसर पर गोयल आटो मोबाईल के संचालक को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि स्कूटर की दुनिया में नई तकनीक से भरपूर स्कूटर प्लेजर स्टेक रायगढ़ के लोगों के लिए एक बड़ा उपहार है और लोग इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करेंगे। चूंकि बढ़ती महंगाई में यह स्कूटर तकनीक के साथ साथ ज्यादा माईलेज भी देगा।
गोयल आटो मोबाईल के संचालक आशीष गोयल ने बताया कि हीरो की इस नयी स्कूटर में प्रोजेक्टर लेड हेडलैंप, प3े टेक्नोलॉजी, साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ टेक्नोलॉजी,ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मोबाइल चार्जर के साथ ही मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे गाड़ी का पता लगाया जा सक्ता है . और साथ ही बहुत से नए फीचर उपलब्ध है।
वर्तमान में यह चार वेरिएंट में उपलब्ध है। साथ ही पांच साल व 50 हजार किलोमीटर की वारंटी और पांच सर्विसिंग फ्री में उपलब्ध कराई गयी है। यह 10 फीसद अधिक माइलेज देगी । हीरो की इस प्लेजर 110 सीसी स्कूटर की शुरुवाती कीमत 72000 ध्- रखी गयी है। इस लाॅचिंग कार्यक्रम में गोयल आटो मोबाईल के कर्मचारियों के साथ साथ हीरो मोटोकार्प के तकनीकी अधिकारी भी उपस्थित थे।
