हमर स्वदेश हमर प्रदेश कार्यक्रम में शामिल हुई जनपद अध्यक्ष शारदा साहू

by Kakajee News

हमर स्वदेश हमर प्रदेश कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए । इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा किसानों, श्रमिकों, गरीबों, गौपालकों के आर्थिक समृद्धि के लिए काम किया है । हम आदिवासी संस्कृति को बचाने और सहेजने का काम कर रहे हैं। हमारी नीतियों ने प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है ।

बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में आज स्कूल और बैंक की मांग हो रही है, यही परिवर्तन है । यह बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज स्वदेश न्यूज की लॉन्चिंग के अवसर पर कहीं । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत मंत्री प्रेम साय टेकाम , मंत्री शिवकुमार डहरिया ,कुरूद जनपद अध्यक्ष शारदा साहू समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

इस दौरान सबसे पहले उनसे रोका-छेका अभियान की जरूरत पर सवाल हुआ । इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मानसून आ गया है । अब खेतों में रोपाई-निंदाई के काम शुरू हो चुके हैं ।

रोका-छेका अभियान मवेशियों के खेतों में जाने से रोकने के लिए है, ताकि मवेशी फसल को नुकसान न पहुंचाएं और किसानों की मेहनत बर्बाद न हो । ऐसे में रोका-छेका जरूरी है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हम आदिवासी संस्कृति को बचाने और सहेजने का काम कर रहे हैं. देवगुडिय़ों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है ।आदिवासी सभ्यता में गहराई से जुड़े घोटूल की सभ्यता को भी सहेजा जा रहा है । आदिवासी संस्कृति अपनी परम्पराओं के लिए जानी जाती है।

Related Posts

Leave a Comment