भाजपा ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद

by Kakajee News

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक स्व.पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को आज जिला भाजपा कार्यालय व जेल पारा में स्थित पंडित दीनदयाल गार्डन के पास भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम तरीके से मनाया गया। आज जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल सिंह भल्ला के नेतृत्व में सर्वप्रथम जिला भाजपा कार्यालय जाकर पण्डित स्व.दीनदयाल उपाध्याय जी की चित्र पर माल्यार्पण कर वहां से सभी कार्यक्रता जेल रोड के पास स्थित पंडित दीनदयाल गार्डन जाकर वहां जाकर पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा को मार्ल्यापण किया व मिठाई वितरण किया,तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल भल्ला ने पंडित दीनदयाल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में रहे है और एकात्म मानववाद व अंत्योदय पर विशेष जोर दिया।

समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश की। आज भाजपा उन्हीं के आदर्शों पर चल रही है।आज के इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष मंजू लता नायक,पूर्व महामंत्री शोभा शर्मा,भाजपा सोशल मीडिया सेल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन शर्मा,ऐन जी ओ प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व एल्डरमेन रतींद्र राय,भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिदार,पूर्व पार्षद ज्ञानू मोदी,पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री लक्ष्मी वैष्णव,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला महामंत्री चिन्टू साबरी,महिला मोर्चा जिला मंत्री लक्ष्मी विश्वास,पूर्व पार्षद सावन चौहान,अभिषेक शर्मा,दुर्गेश डनसेना,लल्ला देवागन,शान्तनु दुबे, सहित जिला भाजपा के कार्यक्रता उपस्थित रहे !

Related Posts

Leave a Comment