रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अब गंभीर आपरेशन के लिये अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मरीजों को मिलने जा रहा है। रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से मरीजों को कम समय में बेहतर इलाज के साथ-साथ बारीकी से की गई सर्जरी का न केवल लाभ मिलेगा बल्कि इसमें मरीज जल्दी स्वस्थ्य भी होगा। छत्तीसगढ़ के जाने माने सर्जन रामकृष्ण केयर के संचालक डाॅ. संदीप दवे के अनुसार मध्य भारत में इस प्रकार की रोबोटिक्स सर्जरी जिला मुख्यालय स्थित राज प्रिय हास्पीटल के अलावा रायपुर में उपलब्ध है और मरीजों को इसका लाभ उठाना चाहिए। आज एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने चर्चा के दौरान ये बातें कही। रायगढ़ के राजप्रिय अस्पताल में अपने दो दिन के प्रवास में पहुंचे थे और जटिल से जटिल सर्जरी डाॅ. राजकृष्ण शर्मा के साथ करते हुए यह भी बताया कि आज रायगढ़ जिला मुख्यालय में ही डाॅ. राजकृष्ण द्वारा संचालित राजप्रिय अस्पताल में बड़ी से बड़ी सर्जरी हो रही है और इसके लिये छत्तीसगढ़ से बाहर जाने की जरूरत नही पड़ेगी।
रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल द्वारा सर्जरी के क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल की गई है। हॉस्पिटल रोबोट असिस्टेड सर्जरी का शुभारंभ कर चुका है। चिकित्सा विज्ञान में अब तक इसे सबसे अत्याधुनिक सर्जरी माना गया है ये तकनीक केवल छत्तीसगढ़ ही नही बल्कि सारे मध्यभारत में पहली ऐसी तकनीक होगी जहां एक्स्पर्ट किसी रोबोट के माध्यम से सर्जरी करेंगे इसकी खासियत यह होगी कि प्रिसीजन के साथ-साथ इसमें मरीज को कम से कम चीरा लगेगा, घाव बहुत कम होगा, रक्त स्त्राव भी ना के बराबर रहेगा. फलस्वरूप रिकवरी बहुत जल्द होगी।
रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, अपनी विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं व विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिये प्रतिष्ठा प्राप्त है. इसके साथ ही अत्याधुनिक चिकित्सा व सर्जरी तकनीकों के प्रयोग में भी यह पूरे मध्यभारत में अग्रणी स्थान रखता है। इसी क्रम में, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल द्वारा मध्यभारत पहली बार रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी की शुरूआत होने चुकी है जिसका नाम थीं जनरेशन रोबोटिक सर्जरी सिस्टम है। रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी सिस्टम छत्तीसगढ़ के साथ ही मध्यभारत की भी पहली अत्याधुनिक टेक्नालॉजी है। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल का लक्ष्य अत्याधुनिक टेक्नालॉजी के साथ, छत्तीसगढ़ व आस-पास के अंचल की जनता को उचित खर्च पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी के माध्यम से मरीजों को अत्याधुनिक टेक्नालॉजी के साथ ही स्पेशलिस्ट लेप्रोस्कोपिक सर्जन्स डॉ. संदीप दवे, डॉ. जव्वाद नकवी, डॉ. सिद्धार्थ तामस्कर एवं डॉ. विक्रम शर्मा की टीम के अनुभव द्वारा और भी बेहतर केयर मिलेगी। इस महत्वपूर्ण अवसर पर डॉ. संदीप दवे ने जिन्हें जनरल सर्जरी का 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। डॉ. दवे ने कहा कि रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी अपनी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी व चिकित्सा सुविधाओं के कारण पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुकी है, और रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत छत्तीसगढ़ व पूरे मध्यभारत के लिये समाज के सभी वर्गों को अत्याधुनिक चिकित्सा उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण कोशिश है। रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी से मरीजों को होने वाले फायदों में कम समय का हॉस्पिटलाइजेशन रहता है। इसलिए बाहर से आने वाले मरीजों को समय और पैसे की बचत होती है। ऑपरेशन के लिए बड़े चीरे नही लगाये जाते है, बल्कि छोटे-छोटे छेद किये जाते है जिससे सर्जरी के बाद घाव के कम निशान पड़ते हैं और कम दर्द होता है। लेजर गाइडेंस के कारण ऑपरेशन सटीक और सुरक्षित होता है। संक्रमण का न्यूनतम खतरा होता है।
छोटे छेदों के कारण कम रक्तस्त्राव व जल्दी रिकवरी होती है। रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी की खासियत यह है कि, यह सर्जन को. ऑपरेशन किये जाते समय 3डी एच.डी. विजन के द्वारा शरीर के अंदर के ऑर्गन्स की स्पष्ट स्थिति बतलाती है, जिससे सर्जरी में आसानी होती है रोबोटिक सर्जरी में कोलोरेक्टल सर्जरी-कोलन व रेक्टम की एसोफैगल कैंसर, एसोफेगेक्टॉमी, गाइनेकोलॉजिकल कैंसर सर्वाइकल कैंसर, ओवेरियन कैंसर, यूटेराइन कैंसर तथा पेट की सभी प्रकार की सर्जरी, छोटी एवं बड़ी आंत के कैंसर की सर्जरी प्रोस्टेट सर्जरी, बैरियाट्रिक ध् मोटापे की सर्जरी बच्चेदानी के कैंसर की सर्जरी थोरेसिक (छाती एवं फेफड़ा) की सर्जरी आदि की सटीक व सुरक्षित सर्जरी की जाती है। यह तकनीक रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के सर्जन्स को सर्जरी में सफल परिणाम दिलाने में सहायक रहेगी।
दक्षता एवं अनुभव का फायदा देने में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल सबसे आगे है। मध्यभारत व छत्तीसगढ़ की जनता को यह सुविधा अब रायपुर में ही उपलब्ध हो रही है. अब मरीजो को ऐसी सर्जरी के लिए महानगरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आज यहां रायगढ़ में राजप्रिया हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में सर्जरी कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें डायरेक्टर डॉ. आर.के. शर्मा जी ने विशेष सहयोग दिया। रायगढ़ शहर में राजप्रिया हॉस्पिटल ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है एवं मेडिकल क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवायें दे रहा है।
