जलती चिता से शव निकाला, भड़का आक्रोश, मार्ग पर चक्काजाम, 9 लोगों पर नामजद सहित कई अन्य पर FIR दर्ज, 3 गिरफ्तार

by Kakajee News

जांजगीर-चाम्पा। जिले के बाराद्वार बस्ती में मुक्तिधाम में शव जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. एक पक्ष ने मौके पर पहुंचकर आपत्ति जताते हुए जलती चिता से शव को खींचकर बाहर निकाल दिया जिसके बाद मौके पर आक्रोश भड़क गया। दूसरे पक्ष ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे यह सिलसिला रात भर से जारी है। हंगामे की वजह से चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गई।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए चाम्पा एसडीओपी, बाराद्वार तहसीलदार समेत कई थाना क्षेत्रों के टीआई मौजूद हैं. वहीं इस मामले में कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 9 लोगों पर नामजद सहित कई अन्य पर FIR दर्ज कर 3 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है वहीं गांव का सरपंच फरार है जिसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है।

दरअसल, बाराद्वार बस्ती में निवासी युवक प्रदीप पाटले उम्र 24 साल की बुधवार को मौत हो गई पोस्ट मार्टम के बाद शाम को अंतिम संस्कार किया जाना था मगर बारिश की वजह से अंतिम संस्कार में बाधा उत्पन्न हो रही थी इस वजह से मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने गांव में मौजूद दूसरे समाज (आदिवासी समाज) के शेड युक्त शवदाह गृह में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी।

चिता को आग भी लगा दी गई। दूसरे समाज के लोगों ने जब अपने समाज के शवदाह गृह में अन्य समाज के द्वारा अंतिम संस्कार की बात सुनी तो वे इकट्ठा हो गए और हंगामा खड़ा कर दिया देखते ही देखते मृतक का शव जलती हुई चिता से बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद दूसरा पक्ष भी आक्रोशित हो गया और शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया गया। हंगामे की वजह से बीती रात से बाराद्वार – जैजैपुर मुख्यमार्ग पर आवागमन बंद है।

मौके पर पहुंचे अफसरों द्वारा लोगों से बात की जा रही है, इस मामले में कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 9 लोगों पर नामजद सहित कई अन्य पर FIR दर्ज कर 3 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है वहीं गांव का सरपंच फरार है जिसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है। अभी मौके पर तनाव है, जिसकी वजह से पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Posts

Leave a Comment