सेक्सरैकेट मामले में एक और गिरफ्तार!

by Kakajee News

राजधानी के एक निजी होटल में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का रायपुर पुलिस ने बीते दिनों भंडाफोड़ किया था।जिसके बाद पुलिस टीम लगातार पूछताछ और जब्त मोबाइल से कॉल डिटेल खंगालने का काम कर रही थी।वही देह व्यापार में संलिप्त एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया है. ये महिला दलाल शहर के होटल हयात में रह रही थी. सूचना मिलने पर पुलिस ने इसे अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा इस व्यवसाय में संलिप्त एक महिला दलाल के संबंध में जानकारी दी गई तथा महिला दलाल को रायपुर के एक होटल में रूकना बताया गया। जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा महिला दलाल को पकड़ा गया। महिला दलाल से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मुख्यतः नेपाल की निवासी है तथा वर्तमान में बसंतकुंज दिल्ली में निवासरत है। वह देह व्यापार के व्यवसाय में काफी दिनों से संलिप्त है तथा उसका रायपुर सहित अन्य राज्यों के कई पुरूष दलालों से संपर्क है तथा मांग के आधार पर वह महिलायें उपलब्ध कराती है।


उक्त प्रकरण में गिरफ्तार 02 महिलायें इसी महिला दलाल द्वारा रायपुर भेजी गई थी। महिला दलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 नग आई फ़ोन एवं नगदी रकम जब्त कर कार्रवाई की गई। साथ ही सागर से मिली जानकारी के मुताबिक जब तक मोबाइल का कॉल डिटेल जानकारी जुटाई जा रही है इसमें कई ऐसे दलाल और कस्टमर के नंबर सामने आ सकते हैं।

Related Posts

Leave a Comment