251
रायपुर। उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा के कारोबार करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने निर्देश पर दिनांक 30. 07.2022 को कार्यवाही करते हुए मुखबीर के सूचना भनपुरी चौक के आगे रिंग नंबर 02 के पास दबिश देकर धनलक्ष्मी नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर निवासी निगरानी बदमाश गणेश बांधे उम्र 37 के पास रखे सफेद रंग के प्लास्टिक थैला का तलाशी लेने पर 06 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 65000 मिलने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
