रायपुर। एक निर्मोही पिता के द्वारा गला दबाकर अपने दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी जहर सेवन कर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे तीनों शवों को पीएम के लिये अस्पताल भेज दिया है। इस जघन्य घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरी निवासी रामेश्वर साहू ने अपने दो मासूम एक 6 साल के बेटे और 9 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद इन दोनों की हत्या करने के बाद स्वयं भी जहर सेवन कर लिया।
बताया जा रहा है कि रामेश्वर की पत्नी अपने पति और बच्चों को छोड़कर रामेश्वर के ही बड़े भाई के साथ भाग गई थी जिसके बाद से रामेश्वर परेशान रहता है। संभवत आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसके द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाया गया है।
बहरहाल घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पीएम के लिये अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है।
