Raipur News : गांजा तस्करी करते 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 04 किलो 500 ग्राम गांजा जप्त

by Kakajee News

रायपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के साथ-साथ अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित ए.सी.सी.यू. की टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।


इसी तारतम्य में 07 अगस्त को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी. नगर क्षेत्र के रायपुरा स्थित महादेव घाट शमशान घाट पास दो व्यक्ति अपने पास काले रंग के बैग में गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में घूम रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी डी.डी. नगर को सूचना तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम रवि ठाकुर तथा विकास ठाकुर निवासी डी.डी. नगर रायपुर का होना बताया।


टीम के सदस्यों द्वारा उनकेे पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर उनके कब्जे से लगभग 04 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 45,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी. नगर में धारा 20बी, 29 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया।

Related Posts

Leave a Comment