एमबीबीएस छात्र ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवती की हुई मौत , अपराध दर्ज

by Kakajee News

जगदलपुर. गुरुवार की दोपहर को परपा थाना क्षेत्र के महिंद्रा शोरूम के आगे एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी, इस घटना में जहाँ एक युवती की मौत हो गई, वही 3 लोग घायल हो गए, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए अपराध दर्ज कर लिया है, वही शुक्रवार की सुबह युवती के शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया जाएगा, वही युवती की मौत की खबर लगते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है,
बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में वर्ष 2021 बैच के फाइनल ईयर का छात्र भोजराम साहू अपनी कार से डिमरापाल से होते हुए जगदलपुर की ओर जा रहा था कि अचानक से महिंद्रा शोरूम के आगे भोजराम ने अपने रफ्तार से नियंत्रण खो दिया, जिससे कि सबसे पहले सामने वाहन चला रहे आदित्य नाग की मोटरसाइकिल को ठोकर मार दिया, जहाँ वाहन में सवार प्रियंका सोढ़ी 30 को गंभीर चोट आई, जहाँ उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज ले जाया गया, वही घटना के बाद से आरोपी चालक को गाड़ी समेत गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया, घटना में घायल युवती का इलाज किया जा रहा था, वही देर शाम युवती ने दम तोड़ दिया, इस घटना के तत्काल बाद ही पुलिस ने इस मामले में आरोपी चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है,
इस मामले में परपा थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, वही शव का पीएम होने के बाद परिजनों को सौप दिया जाएगा,

Related Posts

Leave a Comment