Raipur News : स्वाइन फ्लू से छत्तीसगढ़ में पहली मौत, स्वास्थ्य में विभाग में मचा हड़कंप

by Kakajee News

रायपुर| छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से एक बच्ची की मौत हो गई | बीती रात छत्तीसगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रही बच्ची दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित थी | कोरबा से इलाज के लिए बच्ची को रायपुर लाया गया था |


पिछले कुछ दिनों से उसका इलाज रायपुर में चल रहा था हाल ही में उसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि भी हुई | राज्य के एपेडिमिक कंट्रोल डायरेक्टर डॉ सुभाष मिश्रा ने बताया कि बच्ची कोरबा से आई थी जिसे निमोनिया भी था वो सीवियर रेस्पिरिटी डिसऑर्डर्स से भी पीड़ित थी|

इस दौरान जब बच्ची का स्वाइन फ्लू टेस्ट किया गया तब रिपोर्ट पॉजिटिव आई, हालांकि बच्ची की मौत किस कारण से हुई, इसका पता लगाया जा रहा है कमेटी अपनी रिपोर्ट जल्द सौपेंगी |

Related Posts

Leave a Comment