सावन के आखरी सोमवार लायंस क्लब ने बाबाधाम में कावडियों के लिये लगाया आईसक्रीम और जलपान का स्टाल

by Kakajee News

लायन क्लब रायगढ मिड टॉउन द्वारा सावन के आखिरी सोमवार को बाबाधाम कोसमनारा में श्री सत्यनारायण बाबा को जल चढ़ाने जा रहे कांवड़ियो का पेयजल और आइसक्रीम की व्यवस्था किया गया।

रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक व निगम महापौर श्रीमती जानकी काट्जू काँग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल शुकला के नेतृत्व में सैकड़ो काँवड़ यात्रियों को कोतरा रोड स्थित देवसर हार्डवेयर में लायंस क्लब रायगढ़ मिड टॉउन के सदस्यों द्वारा आइसक्रीम और जलपान द्वारा स्वागत किया गया।

आज सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण रात से ही श्रद्धालुओं का काँवड़ यात्रा बाजे गाजे के साथ कोसमनारा स्थित बाबाधाम के लिए पूरे उत्साह से कोतरा रोड से हर थोड़े देर में निकल रहा था ,जो पूरे उत्सव का माहौल बना दिया था।


लायंस क्लब रायगढ़ मिड टॉउन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के गतिविधि संयोजक लायन राजेश अग्रवाल (मोटू),अध्यक्ष लायन आनन्द बेरीवाल सचिव लायन शिव शंकर अग्रवाल ,लायन सुभाष अग्रवाल,राजेश अग्रवाल बब्बल की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Related Posts

Leave a Comment