प्रदेश में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है | पिछले तीन दिनों से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है जिसके चलते नदी नाले उफान पर है | निचली बस्तियों में पानी भर गया है | मौसम विभाग के माने तो बारिश का दौर आज से थम सकता है और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है |
14 अगस्त ने के नया सर्कुलर बनने जा रहा है जिसका असर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा और एक बार फिर से मूसलाधार बारिश होगी | मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास स्थित है, इसके साथ उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।
मानसून द्रोणिका सौराष्ट्र, अहमदाबाद, राजगढ़, निम्न दाब का केन्द्र, पेण्ड्रा रोड, झालसुगुडा, बालासोर, और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व- मध्य बंगाल की खाड़ी तक 0.9km ऊंचाई तक विस्तारित है।
आज 11 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है । प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक भारी वर्षा हो सकती है ।
