बीजेपी के ट्रांसफर नीति को उद्योग नीति में बदलने के तंज पर सीएम का पलटवार

by Kakajee News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद और चारामा के दौरे पर है | आज बालोद के कोलिहमार में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे | चारामा के दरगहन चौक में वीर बिरसा मुण्डा के प्रतिमा का अनावरण और माल्यार्पण करेंगे | उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले को विकास कार्याें की सौगात देंगे | 40 करोड़ 05 लाख रूपये के 126 विकास कार्यों भूमिपूजन एवं लोकार्पण का करेंगे |

रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रांसफर नीति पर को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा 16 अगस्त से कार्यवाई शुरू होगी | पहले जिला स्तर पर होगा फिर प्रदेश स्तर पर | बीजेपी के ट्रांसफर नीति को उद्योग नीति में बदलने के तंज पर पलटवार करते हुए कहा कि 15 साल तक ये वहीं करते रहे है, अपना अनुभव वो बार बार उदृत करते है कि हम लोग जो करते है, वो नही होगा | सारे पर पारदर्शी होगा, और यदि इस प्रकार की शिकायत मिलती है, तो कार्यवाही होगी |

वही रेवड़ी बांटे जाने वाले बयान और भाजपा के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा पहले दूसरे राज्यों को भी देखे कि वहां क्या हालात हैं ,पड़ोसी राज्यों की क्या स्थिति है | पीएम आवास योजना को हमने बजट में शामिल किया है | सत्ता में रहते भाजपा ने कुछ नहीं किया और मुझसे तीन साल का हिसाब मांग रहे हैं |

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने गरीबी शिक्षा स्वास्थ्य कुपोषण किसी पर काम नहीं किया और अब हमसे सवाल कर रही है | कांग्रेस नेता सचिन सिंहदेव की मौत पर भूपेश बघेल ने कहा कि TS सिंहदेव से चर्चा हुई है , उन्होंने शंका नहीं जताई है | परिवार के लोग चाहेंगे तो हम जांच करा देंगे | मुख्यमंत्री निवास में भेंट मुलाकात जनसंपर्क कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा अभी खेती किसानी की सीजन है | किसान लोग व्यस्त रहते है,खेती किसानी सीजन के बाद फिर से यह कार्यक्रम शुरू होगा | सितंबर महीने से फिर किया जाएगा शुरू |

Related Posts

Leave a Comment