263
रायगढ़। रायगढ़ जिले की समाजसेवी संस्था सहयोग समिति ने भी आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर तिरंगा फहराया और पूरी टीम ने मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाई। सहयोग समिति की अध्यक्ष मंजु अग्रवाल ने कोतरा रोड़ स्थित अपने नव निर्मित आवास में पूरी आन बान शान के साथ तिरंगा झंडा लहराते हुए राष्ट्रगीत गा कर पूरे मोहल्ले में मिठाईयां बांटी और शुभकामनाएं देते हुए देश के आजादी के लिये वीर सपूतों को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
