त्वचा की देखभाल एडवांस तकनीकी से करने वर्कशाॅप का हुआ आयोजन, मुंबई से आए पीलिंग गुरूजिग्नेश ने दिये टिप्स

by Kakajee News

रायगढ़। आम तौर पर युवतियों व महिलाओं को ब्यूटी पार्लर में अपने सौंदर्य संबंधी समस्याओं की पूछताछ के दौरान स्कीन संबंधी ज्यादा शिकायतें रहती है और वे चाहती है कि स्कीन के बेहतर रख रखाव के लिये ऐसे क्या प्रयास किये जाएं जिसके चलते स्कीन इंफेक्शन या अन्य छोटी बड़ी समस्याओं का निराकरण तत्काल हो सके उसके लिये रायगढ़ जिला मुख्यालय में आर्ट आफ रायगढ़ ब्यूटी एसोसिएशन के बैनर तले मुंबई से आए पीलिंग गुरू जिगनेश विरानी और उनकी टीम की उपस्थिति में दो दिन का विशेष वर्कशाॅप आयोजित की गई और इस कार्यशाला में उपस्थित जिले की नामचीन ब्यूटी पार्लन संचालिकाओं ने स्कीन संबंधी ट्रिटमेंट की बारीकियों को न केवल समझा बल्कि उसमें होनें वाली परेशानियों से निजात पाने के लिये युवती व महिलाओं को इससे जुड़कर अपनी स्कीन की देखभाल कब और कैसे करें उसकी जानकारी भी प्राप्त की।

आयोजन की प्रमुख बबीता शर्मा ने बताया कि मुंबई से आए पीलिंग गुरू जिगनेश विरानी ने दो दिन तक रायगढ़ शहर के होटल पुष्पक में अपने वर्कशाॅप के माध्यम से स्कीन संबंधी हर जानकारी व उनकी बारीकियों के सवाल के जवाब देते हुए वहां उपस्थित ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं को टेªनिंग दी। इस संबंध में आर्ट आफ रायगढ़ ब्यूटी एसोसिएशन की फाउंडर मेंबर ने बताया कि स्कीन की बेहतर देखभाल हेतु दो दिवसीय वर्कशाॅप का आयोजन किया गया था जिसमें शहर के ब्यूटीशियनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और ब्यूटी के क्षेत्र में कुछ नया सीखा।


बबीता शर्मा ने यह भी बताया कि शहर की होटल पुष्पक में आयोजित इस सेमीनार में पहली बार रायगढ़ ब्यूटीशियन एडवांस स्कीन ट्रिटमेंट सीख रही हैं। साथ ही साथ स्कीन संबंधित समस्याओं का गहराई से अध्यन कर रही हैं। इस कार्यक्रम में मुंबई से आए डाॅ. जिगनेश विरानी सारे सारी शंकाओं का निराकरण किया जाएगा। साथ ही व्हास्ट्अप और फोन के जरिये पूछने पर समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।


इस दो दिवसीय सेमीनार में आर्ट आफ रायगढ़ ब्यूटी एसोसिएशन की फाउंडर बबीता शर्मा सुमिता पाण्डेय, रूपा टक्कर ने आयोजन समिति को बधाई दी। वहीं समाजसेविका व लायनेंस क्लब से जुड़ी वरिष्ठ सदस्य अनिता कपूर ने भी इस दो दिवसीय कार्यशाला की सराहना करते हुए इस आयोजन को कराने वाली ब्यूटीशियन मधु सायर सारंगढ़, ममता साव सारंगढ़, जया कोले रायगढ़, ज्योति गबेल खरसिया, गुडिया चैहान की तरीफ करते हुए उन्हें बधाई दी है। इस दौरान रंगीता, काजल, भूनेश्वरी, सुजाता, तालिनी, अंशु के अलावा आर्ट आफ रायगढ़ ब्यूटी एसोसिएशन के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Related Posts

Leave a Comment