मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री ने किया सभा को संबोधित, रायगढ़ मेडिकल कालेज का नाम गुरूघासीदास के नाम की घोषणा

by Kakajee News

छाल व सरिया को मिला तहसील कार्यालय का दर्जा
नव वर्ष के उपहार में मिला करोड़ो रुपए विकास कार्यो की सौगात
रायगढ़।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निर्धारित समय से एक घंटा विलंब रायगढ़ पहुंचे। उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे भी साथ थे। इस अवसर पर खेल एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के साथ-साथ कांगे्रस के चारो विधायक एवं नगर निगम की महापौर ने उनका स्वागत किया। मिनी स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने करोड़ो रुपए के विकास कार्यो की सौगात नव वर्ष के अवसर पर जिलेवासियों को उपहार के रूप में दिया। वहीं छाल व सरिया को तहसील बनाने का दर्जा भी दिया गया। साथ ही रायगढ़ मेडिकल कालेज का नाम गुरूघासीदास के नाम की घोषणा की गई।
नव वर्ष के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज रायगढ़ आगमन हुआ। इस दौरान कांगे्रस विधायक एवं पार्टीं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मिनी स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करते हुए नए साल के उपहार के रूप में जिलेवासियों को विभिन्न विकास कार्यो के लिए करोड़ो रुपए की सौगात दी। जिसमें 117.755 करोड़ रुपए की लागत से 46 लोकार्पण एवं 280.364 करोड़ रुपये की लागत से 106 भूमिपूजन कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस मौके पर विभिन्न योजनान्तर्गत हितग्राहियों को 5.90 करोड़ रुपये की राशि का सामग्री वितरण भी किया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिनी स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम जिलेवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी इसके बाद जिलेवासियों को नव वर्ष के उपहार के रूप में हेमुकलानी चौक में सौंदर्यीकरण के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की घोषणा की गई। जिले में सरिया और छाल को दो नई तहसील बनाने की घोषणा की। वहीं खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज के अलावा रायगढ़ के संजय कॉम्पेलेक्स के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की घोषणा की गई। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज का नाम गुरुघासीदास के नाम पर करने की घोषणा की। पहले इस मेडिकल कॉलेज का नाम भाजपा ने लखीराम अग्रवाल के नाम पर थी। इसके अलावा जिले के चारो विधायकों के सभी मांगो को भी स्वीकार किया गया।

Related Posts

Leave a Comment