232
रायपुर । युवती का अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते हुए 3 सालों से लाखों रूपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
राजधानी रायपुर में एक्सटॉर्शन का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता युवती ने टिकरापारा थाने में आरोपी युवक शिवांश मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी के द्वारा युवती की अश्लील फोटो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते हुए डरा धमका कर 3 सालों में डेढ़ लाख रूपये वसूल लिया गया है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया गया है। पुलिस में शिकायत के बाद से आरोपी युवक फरार हो गया है, पुलिस जिसकी पतासाजी में जुट गई है।
