रायपुर । प्रदेश में एक बार फिर से भगवान राम और भगवान कृष्ण को लेकर सियासत जारी है | बीजेपी का कहना है कि भगवान राम और श्री कृष्ण सबके हैं, सिर्फ कांग्रेस के नही हैं | जवाब में कांग्रेस ने कहा जरा मैच्योरिटी आ जाए कि किस मुद्दे पर क्या बोलना है , राम मंदिर बनने से रोकने की बात गलत है, राजीव गांधी जी ने अयोध्या में राम मंदिर में पूजा शुरू करवाए थे ।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा भगवान राम और श्री कृष्ण सबके हैं, सिर्फ कांग्रेस के नही हैं | कांग्रेस का जो अतीत रहा है, पहले मंदिर निर्माण को रोकने का प्रयास किया, भगवान राम को काल्पनिक बताया | यह कहना कांग्रेस को शोभा नहीं देता, कांग्रेस का यह कथन उचित नही है ।
मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पर तंज कसते हुए कहा कि अभी एक सप्ताह ही हुए है उनको अध्यक्ष बने ,जरा मैच्योरिटी आ जाए कि किस मुद्दे पर क्या बोलना है | राम मंदिर बनने से रोकने की बात गलत है, राजीव गांधी जी ने अयोध्या में राम मंदिर में पूजा शुरू करवाए थे | इसे इस बात से ही समझा जा सकता है कि आगामी समय में रायपुर में जितने दुर्गा पंडाल लगेगा, उसमें देख ले कांग्रेस का कितना और बीजेपी के कितने पंडाल होंगे ।
भाजपा वालों के घर पर जाकर देख ले कितने घरों में तुलसी का चबूतरा और राम कि मूर्ति रखी है, उसकी तुलना कांग्रेस के साथियों के घरों से कर ले, इसी से पता चल जायेगा ।
