क्या यहां सुरक्षित नही बेटियां..! फिर एक माॅडल के साथ हुआ बलात्कार, यहां की पुलिस ने कहा 112 में काल करिये…..पढ़ें पूरी खबर

by Kakajee News

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर से एक माॅडल के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई है। जिसके बाद से आरोपी युवक फरार हो गया है पुलिस उसकी पतासाजी में जुट गई है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर की एक माॅडल दिव्या (बदला हुआ नाम) 19 साल वीआईपी रोड़ स्थित एक होटल में अपने दोस्त से मिलने पहुंची थी। इस दौरान आरोपी युवक साहिल जैन ने उसके साथ जोर जबर्दस्ती करने हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।


इस संबंध में युवती ने बताया कि घटना के बाद इस घटना के बाद उसने राजेन्द्र नगर थाने में फोन पर पुलिस कर्मियों को उसके साथ घटित घटना के बारे में अवगत कराया गया है परंतु यहां की पुलिस ने मदद करने की बजाए पल्ला झाड़ते हुए 112 में फोन कर सहायता लेने की नसीहत तक दे डाली। जिसके बाद युवती ने घटना के दो दिन बाद आज तेलीबांधा थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रकरण को जांच में ले लिया है। वहीं घटना के बाद से साहिल जैन फरार हो गया है, पुलिस उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

Related Posts

Leave a Comment