Big Breaking News : सीएम कार्यक्रम की तैयारी में लगे शासकीय वाहन से 2 बाईक सवारों को मारी जोरदार ठोकर, 06 लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर

by Kakajee News

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम की तैयारी में लगे शासकीय वाहन ने दो बाईक सवारों को जोरदार ठोकर मारी दी, जिससे 6 लोग घायल हो गए जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही 112 की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारंगढ़ में लाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। जानकार सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर करीब 1 बजे सारंगढ़ के ग्राम ग्वालिनडीही के पास हुई। दुर्घटना करने वाले वाहन को गांव वालों ने ही रोका, वहां स्थिति अप्रिय होनें से पहले पुलिस पहुंच गई।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय वाहन चालक इतनी लापरवाही से वाहन चला रहा था कि उसने बाईक सवारों को देखने के बाद भी ठोकर मार दी। सरकारी वाहन बोलेरो जिसका नंबर सीजी 02 7532 है और उसका वाहन चालक का नाम पता नही चला है। लेकिन दुर्घटना के बाद गांव वालों ने ही सरकारी वाहन को रोककर नाराजगी व्यक्त की। मौके पर अगर पुलिस नही पहुंचती तो सरकारी वाहन चालक की पिटाई हो सकती थी।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 1 सितंबर से रायगढ़ जिले के दौरे में थे और 3 सितंबर को नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का शुभारंभ होना है और उसी कार्यक्रम में यह सरकारी वाहन लगा हुआ है।

Related Posts

Leave a Comment