Raipur News : करोड़ों की ठगी करके कारोबारी स्वप्निल मित्तल फरार, मामले की शिकायत लेकर व्यापारी पहुंचे SSP ऑफिस

by Kakajee News

रायपुर । राजधानी रायपुर में करोडो का गबन करने वाला आरोपित स्वप्निल मित्तल फरार हैं.आरोपी कई लोहा कारोबारियों से लगभग 60 करोड़ 80 लाख की ठगी करके फरार है।


लगभग 20 से ज्यादा व्यापारी शहर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के ऑफिस कारोबारी स्वप्निल मित्तल की शिकायत करने पहुंचे. व्यापारी सुधीर सुल्तानिया का कहना है कि स्वप्निल मित्तल ने लोहे की पूरी बिरादरी को 60 से 65 करोड़ रूपए का चूना लगाकर फरार हो गया है। हम उसी मामले की शिकायत को लेकर आज शहर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के पास शिकायत करने आए हैं ।

उनका कहना है की लोहे की पूरी बिरादरी से लोगों का विश्वास समाप्त होता जा रहा है और ऐसे लोग आए दिन नई प्रैक्टिस करने की कोशिश कर रहे हैं कि आसानी से पैसा खाया जा सकता है उसके बाद फरार हो जाएं यहां वहां जाकर ऐस की जिंदगी जिया जाए। ऐसे लोगो को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और कड़ी कार्यवाही कर जेल में दाखिला कराया जाए।

मामले में शहर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि व्यापारी शिकायत लेकर आए हैं की स्वप्निल मित्तल पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। जो फरार चल रहा है मामले में गुजरात से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेजा दिया गया है जिसमें मुख्य आरोपी है उसकी पता तलाश कि लगातार जारी है उसका एनओसी भी जारी है उसकी और भी जानकारी हम लोगों ने निकाली है उसे खाते वगैरह भी अभी होल्ड पर है फिलहाल वह फरार है लेकिन जल्द पुलिस उसे खोज कर सामने लाएगी।

Related Posts

Leave a Comment