तालाब में इस हालत में मिली युवक की लाश, पूरे क्षेत्र में मची सनसनी, हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच, पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

बसंतपुर। तालाब में एक युवक की तैरती हुई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के बसंतपुर थाना क्षेत्र में स्थित रानी सागर तालाब में आज एक अज्ञात युवक की तैरती हुई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्ती में जुट गई है।

बहरहाल तालाब में युवक के शव मिलने का यह मामला हत्या है या फिर आत्महत्या यह पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।

Related Posts

Leave a Comment