स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिला के पति ने लगाया गलत ब्लड रिपोर्ट देने का आरोप……..पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

चिरमिरी । चिरमिरी बड़ा बाजार सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में बड़ा मामला सामने आया है जिसमे गर्भवती महिला के खून की जांच के दौरान की गई बड़ी लापरवाही,ब्लड रिपोर्ट में ब्लड ग्रुप ही बदल दी गई

बड़ा बाजार स्वास्थ्य केंद्र जो कि चिरमिरी का सबसे बड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है जहां पूरे चिरमिरी की जनता इलाज के लिए निर्भर हैं पहले भी बड़ा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा रहे लोगों के परिजनों के द्वारा आरोप लगाया जाता रहा है वही फिर एक गर्भवती महिला के पति के द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि महिला के ब्लड जांच के दौरान रिपोर्ट में B+ ग्रुप दर्शाया गया।

चूंकि गर्भवती महिला को यह पहले से जानकारी थी कि उसका ब्लड ग्रुप B+ नहीं है O+ है इस बात की सही जानकारी के लिए महिला के पति ने अपनी पत्नी के ब्लड जांच और कई जगह कराई जिससे इस बात की पुष्टि हुई की ब्लड ग्रुप O+ ही है, स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के द्वारा इलाज पर्ची में लिखी गई ब्लड जांच हो या चिरमिरी के 40 वार्डों के स्वास्थ मितानिनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाए जाने वाले मरीजों का ब्लड जांच हो लैब टेक्नीशियन बंटी पैकरा के द्वारा की जाती है।

जब ब्लड जांच की रिपोर्ट 72 घंटे के लंबे समय अंतराल में दी जा रही है तो ऐसी बड़ी लापरवाही स्वास्थ्य कर्मी द्वारा नहीं होनी चाहिए , ब्लड जांच की रिपोर्ट में गड़बड़ी जैसी लापरवाही किसी भी मरीज के जिंदगी के लिए खतरा हो सकता है।

जहां कुछ महीनों पहले कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल बनाने के लिए भूमि पूजन हुआ है और जिसका निर्माण कार्य चल रहा है मरीजों के ब्लड जांच रिपोर्ट को लेकर ऐसी लापरवाही की उम्मीद स्वास्थ्य कर्मचारियों से नहीं की जा सकती।

Related Posts

Leave a Comment