सनकी आशिक ने पेंचकस मारकर की प्रेमिका की हत्या

by Kakajee News

कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां सनकी आशिक ने 20 वर्षीय युवती की पेंचकस से मारकर हत्या कर दी। प्रेमी गुजरात से छत्तीसगढ़ आया था और प्रेमिका ने उससे बात करने से मना कर दिया। जिसके चलते उसने अपने प्रेमिका के सीने पर 50 बार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार सीएसईबी चौकी क्षेत्र में पंप हाउस के पास एक युवती की खून से सनी लाश मिली जिसके पास एक तकिया भी बरामद हुआ। इसके साथ ही फ्लाइट की टिकट भी मिली जो शाहबाज खान के नाम से थी। आशंका जताई जा रही है कि तकिया उसके मुंह को दबाने के लिए इस्तेमाल किया गया। होगा.मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले में जुट गई और हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में है। जो मौके से फरार हो गया।

मृत युवती की पहचान नीलकुसुम नाम से हुई है।परिजनों ने बताया कि शाहबाज खान 3 साल से नीलकुसुम से बात करने की कोशिश करता था।लेकिन वो बात नहीं करना चाहती थी जिस वजह से आरोपी नाराज़ था। घटना वाले दिन युवती घर पर अकेली थी। जिसके चलते आरोपी को हत्या करने में आसानी हुई।

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद पता चला खून अधिक बहने से युवती की मौत हो गई। आरोपी ने उसके सीने में 50 बार वार किया। बरहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Related Posts

Leave a Comment