रायगढ़ ! एक भारत श्रेष्ठ भारत राष्ट्रीय कैंप के निरीक्षण में आए ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर आशीष दास ने आज रायगढ़ जिले में स्थित जिंदल स्टील एवं पावर लिमिटेड के आडिटोरियम मे सभी कैडेटों को संबोधित कर बताया कि एनसीसी कैडेटों को देश व समाज को विकसित करने में एनसीसी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है |
यह कैंप राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इस कैंप से कैडेटों में दूरियां कम होती है तथा आपसी भाईचारा व सहयोग की भावना जागृत होती है कैडेट्स जीवन में जो कुछ सीखता है , वही अपने व्यक्तित्व जीवन मे भी अपनाता है तथा अपने साथ देश व समाज को एक सूत्र में बांधने का महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तत्पश्चात डॉक्टर आई के दास एमडी द्वारा कैडेटों को स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर अपना ओजस्वी व्याख्यान देते हुए कैडेटों को बताये की तनाव ग्रस्त जीवन व्यक्तित्व के विकास में बहुत बड़ा घातक होता है व कैडेटों को योगासन करने की सलाह भी दिए |
कुछ कैडेट्स ने प्रश्न भी किए इसका बखूबी व आसान तरीके से समाधान भी बताएं तथा डॉक्टर अतीत राव ने वर्तमान में चल रहे आत्महत्या सुसाइड जो समाज समाज के लिए घातक गंभीर समस्या बनती जा रही है |
इस विषय पर विस्तार से समझाते हुए इस पर कैसे रोकथाम किया जाए जिस पर सारगर्भित व्याख्यान दिये इसके पश्चात कैडेटों को जिंदल फैक्ट्री का व जिंदल प्रबंधन द्वारा संचालित विशेष बच्चों का स्कूल का भ्रमण कराया गया, ऐतिहासिक सिनेमाघर मैं कैडेटों को फिल्म भी दिखाए गए अंत में जिंदल का मनोरम म्यूजिकल फाउंटेन का आनंद भी कैडेट्स को कराया गया| इस भ्रमण से सभी कैडेट्स अति उत्साहित थे उक्त जानकारी एनसीसी अधिकारी विनोद षडंगी ने दी
