कब्बडी मैच के दौरान गिरा बिजली का तार, 03 की मौत 03 घायल, मामले की जांच शुरू, मौके पर पहुँचे आला अधिकारियों की टीम

by Kakajee News

जगदलपुर. कोंडागाँव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विश्रामपुरी थाना अंतर्गत ग्राम रावसवाही में शनिवार रात तकरीबन 9:30 बजे कबड्डी मैच के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है जहां अचानक तेज आंधी तूफान आने से टेंट 11 केव्ही विद्युत सप्लाई के हाई वोल्टेज करंट की चपेट में 6 लोग आ गए, वही 3 लोगो की मौत हो गई व 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका विश्रामपुरी अस्पताल में उपचार जारी है विश्रामपुरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है,
शनिवार रात तकरीबन 9:30 बजे रात्रिकालीन कबड्डी मैच के दौरान वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए थे। तभी एकाएक मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी तूफान चलने लगा। चूंकि कार्यक्रम का टेंट 11 केव्ही सप्लाई के ठीक सामने लगा था। ऐसे में जब आंधी तूफान चली तो टेंट जाकर 11 केव्ही सप्लाई से जा टकराया। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से 6 युवकों को तत्काल निजी वाहन में विश्रामपुरी अस्पताल लगाया गया. जहाँ डॉक्टरों ने 3 लोगो की मौत होने बताया वही 2 लोगो की स्थिति गंभीर है जिन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल रिफर किया गया, वही एक युवक को समान्य छोटी आई है फिलहाल घायलों का विश्रामपुरी अस्पताल में उपचार जारी है,
बीएमओ डॉ. भारती ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 3 युवकों को मृत अवस्था मे अस्पताल लाया गया था। वहीं 3 घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है । उपचार के पश्चात उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया जाएगा, केशकाल एसडीओपी अरुण नेताम ने बताया कि घटना कि ग्राम रावसवाही में करंट लगने से 3 युवकों की मौत व 3 युवक घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही विश्रामपुरी टीआई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। मौके का मुआयना किया जा रहा है, जिसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर किसकी लापरवाही से यह दुर्घटना हुई है,

मृतको का नाम
सतीशकुमार पिता रतन नेताम 24 साल गरांजीडीही निवासी , श्याम नेताम पिता घसियाराम 25 साल पांडे पारा निवासी, सुनील शोरी पिता घनपत उम्र 25 साल बाँसकोट निवासी सभी मृतक अलग अलग गांव से थे,
घायल – शिवम दास पिता भारत दास 16 वर्ष बाँसकोट निवासी, सुविलाल मरकाम पिता वादेराम मरकाम उम्र 25 वर्ष रावसवाही निवासी की हालात गंभीर है, जिन्हें बार रिफर किया गया है,

Related Posts

Leave a Comment