पार्टी को खत्म करने की पटकथा दिल्ली और रायपुर में लिखी जा रही थी -रेनू जोगी

by Kakajee News

रायपुर । विधायक धर्मजीत सिंह जेसीसीजे ने पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया था । पार्टी से निलंबित होने के बाद विधायक धर्मजीत सिंह ने अमित जोगी पर पत्नी से बदसलूकी करने और गाली गलौज करने का आरोप लगाया था । जसिके बाद पार्टी प्रमुख रेणु जोगी ने धर्मजीत सिंह को पार्टी से निष्कासित किए जाने को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि उस दिन मेरे राजनीतिक जीवन का सबसे दुखद पल था, जिसे अपना छोटा भाई माना, उन्हें अपने ही सिग्नेचर से निष्कासित करना पड़ा ।

भाजपा के ऑपरेशन लोटस ने हमारी पार्टी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया । अजीत जोगी की पार्टी को हथियाने की कोशिश की जा रही थी । इसकी पटकथा दिल्ली और रायपुर में लिखी जा रही थी ।

अमित जोगी पर धर्मजीत सिंह द्वारा लगाए आरोपों पर रेणु जोगी ने कहा कि अमित मेरे लिए श्रवण कुमार जैसे हैं, उनके संस्कार पर कोई सवाल नही उठता। अमित जोगी ने भी व्हाट्सएप चौट का जिक्र किया। धर्मजीत की पत्नी के मोबाइल फोन से उनसे बात हुई थी, उनकी पत्नी मेरे लिय माता तुल्य है। माता की बीमारी और पार्टी विरोधी गतिविधियों से मैं आक्रोशित था। रेनू जोगी धर्मजीत सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे बिना जानकारी रायपुर में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में शामिल हुए ।

विधायक, डी पुरंदेश्वरी से मिलते रहे और साजिश रचते रहे । जोगी कांग्रेस को भाजपा में विलय करने का षड्यंत्र रचा गया । धर्मजित सिंह को भारी मन से निष्कासित किया गया । रेणु जोगी ने आगे कहा कि जोगी जी के जिंदा रहते पूरा सम्मान उन दोनो नेताओं को दिया गया । जोगी जी के निधन के बाद भी उनका वो अपमान नहीं किया गया ।

मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा था, नहीं तो पार्टी खत्म हो जाती । अमित जोगी ने कहा कि भाजपा हर क्षेत्रीय दल को खत्म करने पर तुली हुई है । लोटस ओपेरेशन छत्तीसगढ़ में भी पहुंच चुकी है । भाजपा अब दोबारा ऑपरेशन लोटस जनता कांग्रेस में नहीं चला पाएगी । अमित जोगी ने कहा उनकी बात धर्मजीत सिंह की पत्नी से नही पत्नी के फोन से धर्मजीत से बात हुई |

धर्मजीत सिंह की पत्नी मेरे लिए मातृ तुल्य है ,मेरी उनकी धर्म पत्नी से कोई बात ही नही हुई: | राजनीती आरोपो पर अमित जोगी ने कहा कि ईश्वर उनको सद्बुद्धि दे | पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा पार्टी तोड़ने की कोई साजिश ही नहीं है ,पार्टी को खुद सम्हाल ले |

Related Posts

Leave a Comment