RAIGARH NEWS : तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवारों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दो बाल-बाल बचे, ग्रामीणों में आक्रोश, पढ़े पूरी खबर

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ जिले में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं में बेगुनाहों की होनें वाली मौत का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के तमनार ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोंडकेल निवासी अनिल यादव पिता रामलाल यादव 18 साल अपने साथी अघन चैहान व नरेश यादव के साथ किसी काम के सिलसिले में स्कूटी में सवार होकर धौराभांठा आ रहे थे। इसी दौरान धौंराभांठा की तरफ से आ रहे ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

कोयला लोड ट्रेलर के भारी भरकम पहियों के नीचे दबकर जहां अनिल यादव की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं उसके दोनों साथी भी चोटिल हो गए। घायलों को तत्काल ग्रामीणों की सहायता से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।


बताया जा रहा है कि दुर्घटनाकारी वाहन इस हृदयविदारक घटना को अंजाम देने के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। एक अन्य जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों के द्वारा युवक के परिजनों मुआवजा एवं आरोपी ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मौके पर चक्काजाम किया जा रहा है। इसकी जानकार मिलने के बाद तमनार पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाईश देने में जुट गई है।

Related Posts

Leave a Comment