195
रायगढ़। राज्य सरकार ने नगरीय प्रशासन विभाग के कई अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें रायगढ़ जिला भी प्रभावित हुआ है। जिले के चार नगर पंचायतों के सीएमओ बदले गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खरसिया सीएमओ का गरियाबंद तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर धरमजयगढ़ के सीएमओ अंकुर पाण्डेय खरसिया सीएमओ बनाए गए हैं। इसी तरह किरोड़ीमल नगर पंचायत के सीएमओ रामायण पाण्डेय का तबादला धरमजयगढ़ करते हुए उन्हें वहां पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर राजेश चंद्र त्रिवेदी किरोड़ीमल नगर पंचायत के नए सीएमओ होंगे। इसी कडी में पुसौर नगर पंचायत सीएमओ के पद पर श्रीनिवास पटेल को नियुक्त किया गया है। यहां पर अब तक किरोड़ीमल नगर पंचायत के सीएमओ रामायण पाण्डेय प्रभार पर थे।
