सारंगढ़। एसडीओपी सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का स्थानांतरण एसडीओपी डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक, राजेश कुकरेजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महेश्वर नाग, उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय मनीष कुंवर, निरीक्षक, विजय चौधरी लुकेश्वर वर्मा, स्टेनो, खूबचंद वारे, उप निरीक्षक-अ, आनंद प्रकाश केरकेट्टा, सउनि अ, श्रीमती अंजू दीपिका एक्का, सउनि अ, दिलीप कुमार यादव, सउनि एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी एवं स्टाफ तथा एसडीओपी कार्यालय के रीडर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।
विदाई समारोह के दौरान एसडीओपी प्रभात पटेल को पुष्प गुच्छ एवं मोमेन्टो देकर नये जिले के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी। एसडीओपी द्वारा बताया गया कि सारंगढ़ में उनका कार्यकाल लगभग एक वर्ष रहा। पदस्थापना के दौरान अधीनस्थ सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। कार्य के प्रति हमेशा समर्पित रहें, जिस कारण उनका एक वर्ष का कार्यकाल इस इकाई में बहुत अच्छा रहा।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों के आदेश एवं निर्देश का अक्षरशः पालन करने की कोशिश की गई। विदाई कार्यक्रम अपने कार्यकाल के दौरान अधिकारियों के सहयोग एवं अधिनस्थों के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि एसडीओपी के कार्य संपादन में अधीनस्थों का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। इस इकाई से उन्हें विभागीय कार्यों की नई नई जानकारियां सीखने को प्राप्त हुई।
पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में बताया कि नये जिले के गठन में आने के पश्चात श्री प्रभात पटेल का नये जिले के अधोसंरचना की नींव रखने में अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं अन्य कार्यालयों के चयन में भी इनका विशेष योगदान रहा। प्रभात पटेल एक कर्मठ, अनुशासित एवं लगनशील अधिकारी है। उनमें विभागीय प्रक्रियाओं को सीखने की ललक है। ड्यूटी के दौरान अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से किया गया।
क्षेत्र में भी आमजनों द्वारा एसडीओपी श्री पटेल की प्रशंसा एवं तारीफे सुनने को मिली स्थानांतरण के पश्चात भी कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण ड्यूटियों में भी इनकी सक्रिय भागीदारी रही, कभी भी शिकायत का अवसर नहीं दिया गया। आगे उद्बोधन में कहा कि श्री पटेल मृदुभाषी, सरल स्वभाव के धनी एवं मिलनसार अधिकारी है। समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी एक परिवार की तरह है एवं परिवार के किसी सदस्य का इस तरह अलग होने से तकलीफ तो होती है, परंतु स्थानांतरण एक निरंतर प्रक्रिया है, जिसका पालन सभी को करना होता है।
