सरगुजा। सरगुजा की अंबिकापुर पुलिस ने धनतेरस से 1 दिन पहले बडी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 667 ग्राम सोना जिसकी कीमत 1 करोड़ 15 लाख 77 हजार रूपये तथा 13 लाख 7 हजार से अधिक नगद राशि बरामद की है। पुलिस ने कोलकाता से अंबिकापुर आये एक युवक से एक बरामदगी की है और यह युवक एक होटल में ठहरा हुआ था और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए इस युवक को पकड़ा है।
पूरे मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विष्णु कुमार ताशावर आहे विजय कुमार नामक युवक कोलकाता से अंबिकापुर के एक निजी होटल में आकर ठहरा हुआ है जिसके पास बड़ी मात्रा में अवैध सोना है। पुलिस इस सूचना पर होटल कंचन के रूम नंबर 106 में पहुंचकर युवक से पूछताछ की तलाशी लेने पर काले रंग के बैंक के अंदर सोने के जेवरात व नगद बरामद किया।
बरामद किए गया सोना 1 किलो 667 ग्राम बताया गया , जेवरात के संबंध में आरोपी से दस्तावेज मांगे गए लेकिन किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं करा सका। जब सोने की कीमत करीब एक करोड़ 15 लाख 76 हजार 136 रुपये बताई जा रही है जबकि 13 लाख 7 हजार 6 सौ रुपये भी बरामद किए गए है। बताया जा रहा है कि आरोपी सोने को खपाने के लिए अंबिकापुर आया हुआ था और दीपावली व धनतेरस में इसे खपाने की बड़ी योजना थी । बहरहाल पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है।
