Raigarh News: खेत में मोमबत्ती जलाकर जुआ खेल रहे जुआरियों की महफिल में कमल किशोर पटेल की दबिश, आधे दर्जन पकड़ाये…..

by Kakajee News

रायगढ़। खेत में मोमबत्ती जलाकर जुआ खेल रहे जुआरियों की महफिल में जूटमिल के तेज तर्रार चैकी प्रभारी कमल किशोर पटेल की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने इसके पास से हजारों रूपये की नगदी के अलावा ताशपत्ती बरामद किया है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात गश्त दौरान साइबर सेल चैकी प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में साइबर व चैकी जूटमिल स्टाफ द्वारा मुखबीर सूचना पर भजनडिपा खेत में मोमबत्ती के प्रकाश में 52 पत्ती ताश से दांव लगाकर जुआ खेल रहे जुआरियों की घेराबंदी का रेड कार्यवाही किया गया।


मौके पर पुलिस टीम ने जुआ खेलते 6 जुआरी- राम रतन चैहान पिता तनुराम चैहान उम्र 38 वर्ष, सुशील कुमार महिलाने पिता भगतराम महिलाने उम्र 26 वर्ष, गौरी गिर्रे पिता लक्ष्मीनारायण गिर्रे उम्र 30 वर्ष, रोहित रात्रे पिता राजू रात्रे उम्र 24 वर्ष चारों निवासी राजीव गांधी नगर चैकी जूटमिल, सुनील निषाद पिता भागीरथी निषाद उम्र 40 वर्ष रेलवे बांग्ला पारा थाना कोतवाली एवं संजय जांगड़े पिता साधराम जांगड़े उम्र 51 वर्ष रेलवे कॉलोनी थाना कोतवाली को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया जिनके फड एवं पास से पुलिस टीम 6020 नगद, अधजला मोमबत्ती, एक पुराना अखबार, 52 पत्ती ताश की जब्ती की गई है।


जुआरियों पर पुलिस चैकी जूटमिल (थाना कोतवाली) में 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। जुआ रेड कार्यवाही में साइबर सेलध्चैकी प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, बनारसी सिदार, सत्या यादव, विनय तिवारी धर्नुजय चंद बेहरा, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, बृज लाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा शामिल थे।

Related Posts