देश के 41 शहरों में कोरोना वैक्सीन सप्लाई करने 100 से ज्यादा फ्लाइट उडेंगी

by Kakajee News

इंदौर में एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया कार्गो लाजिस्टिक एंड एलाइड सर्विस कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के. सेल्वाकुमार ने कहा कि आज 6 जनवरी से 8 जनवरी तक देश में कोरोना वैक्सीन की सप्लाई जाएगी। कोरोना वैक्सीन के 2 करोड़ डोज देश के 41 शहरों तक पहुंचाने के लिए 100 से ज्यादा कार्गो फ्लाइट चलाई जाएंगी। मध्य प्रदेश में कुल 9 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज आएंगे। इसमें इंदौर में 2.52 लाख, भोपाल के लिए 1.89 लाख, जबलपुर के लिए 2.67 लाख और ग्वालियर के लिए 1.92 लाख डोज पुणे से आएंगे। एक फ्लाइट में 1800 किलो दवाई आएगी। 8 जनवरी से इसके प्रदेश आने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। पुणे से आने के 24 घंटे के अंदर ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
अधिकारी ने कहा कि फ्लाइट कोरोना वैक्सीन लेकर बड़े शहरों में पहुंचेगी, इसके बाद वहां से वैक्सीनेशन सेंटर्स तक इसे कोल्ड फ्रिज में पहुंचाया जाएगा। पहले फेज में वैक्सीन के वितरण को लेकर ऐसी प्लानिंग की गई है, जिससे यह ज्यादा से ज्यादा स्थानों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि हमारी फ्लाइट कन्याकुमारी से लेकर झारखंड और देश के अन्य इलाकों में जाती है, ऐसे में इसके वितरण में कोई परेशानी नहीं आएगी।

Related Posts

Leave a Comment