छाल-घरघोड़ा मेन रोड़ पर आमने-सामने भीड़े दो ट्रेलर वाहन, एक वाहन का ड्रायवर माैके से फरार दूसरे वाहन के घायल ड्रायवर को डायल 112 पहुंचाई अस्पताल…..

by Kakajee News

रायगढ़ । कल रात्रि करीब 11.30 बजे छाल राइनो को ग्राम देउरमाल (छाल से घरघोड़ा मेन रोड में) में रोड़ एक्सीडेंट का इंवेट मिला । छाल राइनो में कार्यरत आरक्षक रघुनंदन साहू थाना छाल और ईआरवी वाहन चालक धनेश्वर प्रसाद ध्रुव तत्काल मौके पर पहुंचे ।

ट्रेलर कमांड सीजी 04 जे.सी. 8175 और ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 ए. एफ. 5944 के बीच मेन रोड में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुआ था जिसमें ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जे.सी. 8175 का चालक गंगा दास पात्रे पिता विजय सिंह पात्रे उम्र 28 वर्ष पता उमरिया थाना पथरिया जिला मुंगेली के सिर एवं दाहिना कंधा में गंभीर चोट आया था, दूसरे वाहन का चालक मौके से फरार था ।


तत्काल डायल 112 राइनो स्टाफ द्वारा आहत ट्रेलर ड्रायवर को ईआरवी वाहन में बिठाकर सीएचसी छाल ले जाकर ईलाज कराये तथा आहत के घरवालों को घटना के संबंध में जानकारी दिया गया । आहत के परिजन छाल आने के लिये अपने घर से निकल गये थे । उसके बाद छाल राइनो वाहन अपने अलगे इंवेट पर रवाना हुई ।

Related Posts

Leave a Comment