कृषि अनुसंधान केन्द्र में उन्नत खेती के लिये 6 दिवसीय सेमीनार संपन्न, फल व सब्जी के बेहतर रख रखाव के बाद बढ़ेगी मार्केटिंग पैकेजिंग व ट्रांसपोर्टिंग की भी दी गई जानकारी

by Kakajee News

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के युवा बेरोजगार किसानों के साथ-साथ महिलाओं को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिये हैदराबाद से छत्तीसगढ़ पहुंची राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान की टीम के सदस्यों ने एक टेªनिंग के जरिये फल व सब्जी प्रस्संकरण के लिये उनकी बारीकियों को बताया, जिससे लाभान्वित होकर किसानों के साथ-साथ युवाओं व महिलाआंे का न केवल लाभ मिलेगा बल्कि उनके व्यापार को भी नई दिशा में ले जाने की पहल होगी।

रायगढ़ जिला मुख्यालय में हैदराबाद से आई एक टीम ने खेतों से निकलने वाली सब्जियों को तोड़ने के बाद उनके बेहतर उपयोग करने का ऐसा तौर तरीका बताया है जिसमें न केवल मार्केटिंग से उनकी सब्जियों को जनता के बीच पहचान मिलेगी साथ ही साथ उन्हंे खराब होनें से भी बचाया जा सकेगा। इतना ही नही अपने तरह की इस नई टेªनिंग के जरिये घर बैठी महिलाओं को भी नया रोजगार मिलेगा तथा किसानांे के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं को एक नया प्लेटफार्म मिलेगा जिससे उनके आय के साधनों में वृद्धि होगी।

रायगढ़ कृषि अनुसंधान केन्द्र में जिले के 32 युवाओं व युवतियों के साथ-साथ किसानों को 21 से 26 नवंबर तक टेªनिंग के जरिये सब्जी एवं फलों की रख रखाव के बारे में जानकारी दी। इस टेªनिंग लेने के बाद युवा व युवतियों में खासा उत्साह है उनका कहना है कि ऐसी टेªनिंग के जरिये उन्हें बेहतर जानकारियां मिली है जिसका लाभ उन्हें खेतों से सब्जियों व फलां को तोड़ने के बाद मार्केट तक कैसे पहुंचाकर लाभ कमाएं। साथ ही साथ इनको खराब होनें से भी रोकने के कई टिप्स मिले। इनका यह भी कहना है कि इससे उनके रोजगार के संसाधनों को भी नई गति मिलेगी।

हैदराबाद से विशेष टेªनिंग लेकर रायपुर के बाद रायगढ़ पहुंचने वाली प्रो. का कहना है कि इस टेªनिंग का मूल उद्देश्य यह है कि किसानों को बेहतर कृषि करने के कार्यो के बारे में जानकारी देना और घर बैठी महिलाओं का रोजगार के नये अवसर कृषि के जरिये देना साथ ही साथ युवाओं को भी कृषि के बारे में जानकारी देकर उन्हें बेहतर कृषि उपज के बारे में बताना इस टेªनिंग का मुख्य उद्देश्य था। उन्होंने बताया कि 6 दिनों तक चली इस टेªनिंग में रायगढ़ जिले के सभी 9 ब्लाकों के किसानों, युवकों व युवतियांे ने भाग लिया और इस नई जानकारी के बाद रोजगार के नये अवसर खुलेंगे और इन्हें फल व सब्जी के रख रखाव के बारे में भी जानकारी मिलने के बाद लाभ मिलेगा।

बहरहाल केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के सहयोग से समय-समय पर कृषि को और अधिक उन्नत बनाने के लिये ऐसे टेªनिंग के जरिये टेªनिंग प्राप्त करने वाले लोगांे को बेहतर लाभ मिलता है।

Related Posts

Leave a Comment