बिलासपुर। पिकनिक मना कर घर लौट रहे बाईक सवारों को एक अज्ञात ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पिकनिक मना कर खूंटाघाट से बिलासपुर लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक चला रहे एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं इस दुर्घटना में दो युवक घायल है जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि शाम 4ः30 बजे के खूंटाघाट से पिकनिक मनाकर जांजगीर निवासी उमेश पटेल, सनी गुप्ता, राहुल साहू वापस बिलासपुर लौट रहे थे, जो हाइवे पर रतनपुर तिराहे के पास पहुँचे थे, तभी अज्ञात ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में बाइक चालक उमेश पटेल निवासी जांजगीर की मौके पर ही मौत हो गई, वही राहुल और सनी घायल है जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मौके पर पहुँच पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है।
