300
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के उदयपुर में शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए बीईओ को निलंबित करने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शाला की एक शिक्षिका ने ब्लाक के बीईओ डीएन मिश्रा पर दुर्व्यवहार व अपमानित करने का आरोप लगाया गया था।
इस मामले में जांच उपरांत शिकायत सही सही पाए जाने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग के अपर सचिव ने डीएन मिश्रा को आदेश जारी कर निलंबित किया है।
