पूर्व मंत्री डॉ शक्राजीत नायक की तबियत बिगड़ी, बालाजी मेट्रो हास्पीटल में किया गया भर्ती

by Kakajee News

रायगढ़. अविभाजित मध्यप्रदेश में पूर्व मंत्री के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व सिंचाई मंत्री सरिया एवं रायगढ़ के पूर्व विधायक डॉ शक्राजीत नायक की तबियत आज अचानक बिगड़ गई जिसके चलते उन्हें बालाजी मेट्रो हास्पीटल में भर्ती किया गया है। डॉ शक्राजीत नायक पूर्व में भी तबियत खराब होनें के चलते अपने गृह ग्राम बरमकेला ब्लाक स्थित नवापाली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे और आज सुबह फिर से उनकी तबियत अचानक बिगड़ जाने से उनके पुत्र रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने तत्काल अपने वाहन से उनको बालाजी मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया है। एक जानकारी के अनुसार डॉ पीके मिश्रा ने डॉ शक्राजीत नायक के बे्रन हेमरेज होनें की आशंका जताई है। उनका कहना है कि फिलहाल उनका इलाज जारी है और जल्द स्वास्थ्य होनें की आसा है।

Related Posts

Leave a Comment